Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अपराध रोकथाम, अपराधियों पर कार्रवाई और अवैध पटाखा भंडारण/बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी लालगंज मुनेन्द्र पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजाराम यादव व श्याम बदन यादव सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मड़िहान बाजार में एक जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने अवधेश चौरसिया नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से 55.8 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। इनमें बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, फुलझड़ी और रॉकेट जैसे पटाखे शामिल थे। वही दूसरी ओर उपनिरीक्षक रामअशीष सिंह और उनकी टीम ने मड़िहान बाजार बस स्टैंड के पास एक जनरल स्टोर की दुकान में छापा मारा। इस दौरान 106 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनमें बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, फुलझड़ी और रॉकेट शामिल थे। पुलिस ने मड़िहान थाना क्षेत्र के निवासी मोहन यादव गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी के खिलाफ थाना मड़िहान में मुकदमा अपराध संख्या 283/2025 और 282/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दर्ज किया गया और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।