अतिथियों की सेवा ही हमारा धर्म: ओमप्रकाश जायसवाल

होटल ओम रीजेंसी के दसवें वर्ष में प्रवेश पर केक काटकर किया गया सेलिब्रेट

KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर नगर के गोरखपुर मार्ग पर स्थित होटल ओम रीजेंसी के दसवें वर्ष में गौरवशाली प्रवेश को चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश जायसवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शीतल जायसवाल ने सेलिब्रेट किया और केक काटा व सभी अतिथियों, सहयोगियों, शुभ चिंतकों को हृदय से आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार को होटल ओम रीजेंसी को इस मौके पर प्रकाश, झालरों, फूलों से सजाया गया। संस्थान के कर्म योगियों को उपहार देकर सम्मानित करते हुए सीएमडी श्री जायसवाल ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की पवित्र निर्वाण स्थली है और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल ओम रीजेंसी अतिथियों, पर्यटकों के स्वागत को चौबीसों घंटे तैयार है। कुशीनगर आने वाले अतिथियों की सेवा ही धर्म है। बीते नौ वर्षों में प्रतिष्ठान ने देश विदेश के अतिथियों की पूरी निष्ठा से सेवा की और आगे भी सबका ख्याल रखा जायेगा। इस दौरान श्री जायसवाल के सुपुत्र शुभ जायसवाल, मैनेजर आकाश त्रिभुवन, अन्नू, अखिलेश, सुधीर श्रीवास्तव और स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *