जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी:मृगांक मणि त्रिपाठी

KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के अनुज मृगांक मणि त्रिपाठी ने जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों का दौरा कर न सिर्फ आमजन से संवाद स्थापित किया, बल्कि उनकी जमीनी हकीकतों को भी करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों का स्नेह ही मेरी प्रेरणा है और जनसेवा ही मेरे परिवार का संकल्प है। श्री त्रिपाठी ने फाजिलनगर, परसौनी, बड़हरा, लक्षिया, हतवां नकटहां मिश्र, भठहीं एवं सपहां सहित अनेक गांवों में भ्रमण कर विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। फाजिलनगर में भाजपा नेता बैरिस्टर जायसवाल एवं पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, परसौनी में पूर्व ग्राम प्रधान जीरामन गोड़, बड़हरा में प्रेम पांडेय, लक्षिया में महंथ सुभाष चंद्र सिंह, हतवां नकटहां मिश्र में ग्राम प्रधान मनोज पांडेय और भाजपा चौरा मंडल उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, भठहीं में सच्चिदानंद शुक्ला तथा सपहां में जयप्रकाश पांडेय और खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज कुमार पांडेय के आवास पर आमलोगों से भेंट कर उन्होंने जनभावनाएं जानीं। जनसम्पर्क के इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्री त्रिपाठी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर  भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री एवं पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के प्रतिनिधि रहे मार्कण्डेय दूबे, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, प्रेम पांडेय, ओमप्रकाश रौनियार, उमेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *