Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत परसौनी मुकुंदहा के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग प्रथम के प्रांगण में संपन्न हुआ। वार्ड नंबर 17 मणिपुरम के वार्ड सदस्य( सभासद) विनय कुमार राव के द्वारा फीता काटकर एवं सेमराधुसी के बच्चे द्वारा मशाल लेकर दौड़ लगाने के बाद खेल-कूद का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम के समय उपस्थित समस्त बच्चों द्वारा ढोल-नगाड़ा बजाकर मार्च पास्ट भी किया गया और उन बच्चों द्वारा उपस्थित सभी विशिष्ट जनों एवं शिक्षकों को सलामी भी दी गई। बताते चलें कि शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग प्रथम के प्रांगण में न्याय पंचायत परसौनी मुकुंदहा के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों जैसे डिघवा बुजुर्ग, सेमराधुसी, परसौनी मुकुंदहा, परसौनी खुर्द, एकडेरवा, मथौली, भलुही मदारी पट्टी आदि विद्यालयों के बच्चों द्वारा खेलकूद खो -खो, कबड्डी, बालक बालिका प्राo जूनियर, बालक बालिका प्राथमिक जूनियर दौड़ 500 मीटर 100 मीटर और 200 मी तथा श्रुत- लेख ,रंगोली और सामूहिक गीत कार्यक्रम कराया गया l खेल-कूद एवं अन्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों में विजई बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया lइससे पहले मां सरस्वती के चित्र पर अवकाश प्राप्त अध्यापक एवं रेफरी उदय भान सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह व्यायाम शिक्षक, अमला प्रसाद रेफरी ,सुजीत कुमार पांडेय रेफरी, उदयभान सिंह रेफरी, छेदी प्रसाद, रविंद्र कुमार टैगोर, महेश रजक, दीपेश कुमार सिंह, अमरनाथ पाठक , भगवान सिंह ,अनिल द्विवेदी, मनोज मिश्र , निशांत पांडेय इकबाल अहमद, लक्ष्मण सिंह, अल्लाउद्दीन सिद्दीकी, शाहिदा खातून, सुमन राव, तथा शिक्षिका वर्ग में प्रभा, सरिता, इशरत खां, शशिबाला देवी, प्रतिभा तिवारी, मंशा कुमारी, मिथिलेश राय, रमा उपाध्याय, सीमा मिश्रा, मंजू देवी प्रधानाध्यापिका, शिक्षामित्र राजेंद्र प्रसाद , शिक्षामित्र हबी मुहम्मद आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुनीता तिवारी, सुमन तिवारी एवं विद्यालय की रसोइया इत्यादि सहित लगभग 22 इस विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।