नियम कानून को ताक पर रखकर सिपाही चला रहा बाइक

बिना हेलमेट फोन पर बात करते हुए लगातार चला रहा बाइक

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ शहर में अभी लगभग 15 दिन पहले ही मिशन शक्ति के तहत लड़कियों द्वारा बाइक सवार लोगों को जागरूक किया जा रहा था कि बिना हेलमेट तथा फोन पर बात करते हुए बाइक न चलाएं।जहां एक तरफ बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर चालान किया जा रहा था,तो वही आज कोतवाली नगर के चिलबिला चौकी पर तैनात सिपाही बिना हेलमेट और फोन पर बात करते हुए बाइक चलाते नजर आ रहा। वीडियो में देखा जाता है कि सिपाही अपनी बाइक जिसका नंबर है UP 61 AD 6893 ने हेलमेट भी नहीं लगाया और फोन पर बात करते हुए बिना HSRP नंबर प्लेट के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए चला जा रहा है। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यह नियम और कानून सिर्फ आम जनता के लिए लगाया गया है।सिपाही प्रतापगढ़ से चिलबिला की ओर आ रहा है,जहां सदर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है फिर भी किसी ने ना तो गाड़ी रोका, ना ही गाड़ी का चालान हुआ।इतना ही नहीं बाइक का इंश्योरेंस भी 2018 में समाप्त हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *