Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पोस्टर लगाने वालों की नहीं हुई पहचान
FATEHPUR NEWS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे से पहले विवादित पोस्टर लगाए गए। राहुल गांधी यहां एक अक्टूबर को रायबरेली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए गए हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आ रहे हैं। ये पोस्टर हरिओम के घर जाने वाले रास्ते पर लगे हैं, जिनमें राहुल गांधी के आगमन का विरोध किया गया है। रायबरेली जिले में हरिओम वाल्मीकि की हत्या का मामला लगातार गरमाया हुआ है और इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लगे पोस्टरों में राहुल गांधी के विरोध में कई संदेश लिखे गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख संदेश हैं: “हम सरकार और पुलिस की कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है”, “हमें जाति-पाति में बांटने की तुम्हारी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी”, “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ” और “गिद्ध बनकर मंडराते हो, नफरत फैलाने आते हो”। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। हालांकि, ये पोस्टर आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और राहुल गांधी के दौरे से पहले क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रहे हैं। लगे पोस्टरों में राहुल गांधी के विरोध में कई संदेश लिखे गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख संदेश हैं: “हम सरकार और पुलिस की कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है”, “हमें जाति-पाति में बांटने की तुम्हारी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी”, “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ” और “गिद्ध बनकर मंडराते हो, नफरत फैलाने आते हो”। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। हालांकि, ये पोस्टर आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और राहुल गांधी के दौरे से पहले क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रहे हैं।