बच्चों के मध्य आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता

PRATAPGARH NEWS: नगर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी सृजनशीलता और कला से आकर्षक रंगोलियां बनाई। उक्त प्रतियोगिता में रमन हाउस, अशोका हाउस, शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया।जिसमें दिव्यांशी, काजल, सेजल, आर्य वीर, श्रेया, इक्षित, अभिनव, रिषभ, नितेश, वैष्नवी,पलक,पायल आदि छात्र छात्राए रहे। इस मौके पर विद्यालय की संरक्षिका माधुरी पांडेय ने कहा कि त्योहारों पर रंगोली बनाना हमारी परंपरा है।त्योहारों पर इसे सजाकर हमें अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने का उद्देश्य होता है। उन्होंने दीपावली को मिल जुल कर मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रमुख रूप से गीता सिंह, विनीता श्रीवास्तव, मनीषा चौधरी आंकाक्षा सिंह, स्वाती,अनन्या दूबे, सरिता पटेल, सौम्या सिंह, सॄष्टी शुक्ला, शुभिका मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *