मिशन शक्ति अभियान के तहत लगाया गया जागरूकता कैम्प

FATEHPUR NEWS: ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत सीमौर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य,पोषण शिविर,  पंचायतीराज, बाल विकास पुष्टाहार विभाग एवं पिरामल फाऊंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य व पोषण शिविर और आयुष्मान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शैलेश गौतम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों एवं पोषण और आयुष्मान शिविर व ग्राम प्रधान वाहिद के नेतृत्व मे चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को लगे इस शिविर में 82 लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच की गई, 7 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड एवं 7 एएनसी की जांच कर विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं पर दिया गया। इसके साथ ही 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों व प्रधान द्वारा पोषण पोटली दे कर सम्मानित किया गया और साथ ही लोगों को पोषण परामर्श दिया गया तथा ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान वाहिद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कुछ समस्याओं को बहुत ही जल्द निराकरण की बात कही, मिशन शक्ति के तहत ग्रामीणों को शसक्त भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *