Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: हसवा विकास खंड क्षेत्र के बहरामपुर बरदानी कोल्ड स्टोर परिसर में इफको एमसी द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गावों के सैकड़ों किसानों की भीड़ मौजूद हुई। किसान सभा को संबोधित करते हुए इफको उप महाप्रबंधक ए .के. सिंह ने किसानों को नैनों डीएपी से आलू की फसल में बीज उपचार से होने वाले लाभ, उपयोग विधि एवं मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वहीं इफको कंपनी की ओर से एमसी टीबीएम अरविन्द द्विवेदी द्वारा आलू की फसल में लगने वाले रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा इफको क्षेत्र प्रबंधक शाजिद अंसारी द्वारा जल विलेय उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कपिल गंगवार सेल्स & मार्केटिंग ऑफिसर इफको एमसी द्वारा इफको एमसी के उत्पादों के प्रयोग से होने वाले लाभ एवं उनकी खरीद पर मिलने वाले निःशुल्क किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में इफको एमसी अजय कुमार, इफको एसएफए अरविंद कुमार, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक नीरज यादव, प्रगतिशील फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी केंद्र प्रभारी यदुवंश प्रकाश, प्रगतिशील किसान अभय प्रताप, अंकित सिंह, रावुली प्रकाश, यूपी स्टेट एग्रो प्रभारी वेदपाल सिंह, डी सी एफ मनवा आशीष सिंह एवं सैकड़ों किसानों की भीड़ उपस्थित रही।