Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

युवती प्रेम विवाह के बाद तीन माह पहले आई थी अपनी सुसराल
AURAIYA NEWS: लिव इन रिलेशन शिप में रहने के बाद तीन माह पहले ससुराल आई महिला ने पति से विवाद के बाद अपने पांच साल के मासूम के साथ बीती रात अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। महिला दो माह की गर्भवती भी थी।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजन से महज एक हादसा बता रहे हैं। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत रविदास नगर निवासी अनिल फफूंद रेलवे स्टेशन रोड थाने के पास फल की दुकान किए है। उसका मृतक पूजा से काफी साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन लिव इन रिलेशन में रहे। तीन माह पहले पूजा अपने पांच साल के बच्चे दीपक के साथ ससुराल में रहने लगी। बच्चा पहले पति का है। बताते है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद बना रहता था। बुधवार की रात विवाद के बाद रात करीब 12 बजे पूजा ने अपने बच्चे दीपक के साथ अमृत भारत एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह बुधवार रात आठ बजे उसकी पत्नी पूजा (28) अपने पांच वर्षीय बेटे दीपक के साथ पति को खाना देने पहुंची। वहां मौजूद ससुर, ननद आदि परिजन से पांच सौ रुपये बेटे के इलाज के लिए मांगे।रुपये मिलने के बाद वह रेलवे फुटओवर ब्रिज से न जाकर गली से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार कर डॉक्टर के पास पहुंची। रात करीब साढ़े 11 बजे वहां से वापस जाते समय रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी दिल्ली की तरफ से आई अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।लोगों में चर्चा है कि इतनी रात में कौन से डॉक्टर के पास दिखाने गई थी। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही। मृतका के ससुर रामसनेही ने बताया कि बेटे ने पूजा के साथ प्रेम विवाह किया है। तीन माह पहले ही वह घर पर आई थी। पांच वर्षीय बेटा पहले पति का है। पूजा का मायके जनपद कानपुर देहात थाना रूरा के गांव सिठमरा में है। मायका पक्ष इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। पूजा व अनिल औरैया में मिले थे। वह दो माह की गर्भवती थी, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खाने देने के बाद पूजा घर पहुंची थी। पीछे से पति भी पहुंच गया। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी अपने बच्चे को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। फफूंद रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी सोहिल राज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।