अवैध शराब की ब्रिकी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब एवं 45 क्वार्टर देशी शराब बरामद

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त मुकेश पुत्र शंकरलाल निवासी मो0 बनारसीदास पछैया वस्ती थाना कोतवाली जिला औरैया उम्र करीव 43 वर्ष को मय दो अदद प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब के मोहल्ला बनारसीदास के ग्राउण्ड थाना कोतवाली  जिला औरया से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। दूसरी ओर अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त नीरज कुमार यादव पुत्र राम औतार निवासी मढापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 42 वर्ष को मय एक अदद प्लास्टिक की बोरी में कुल 24 अदद क्वाटर देशी शराब के साथ ग्रा0 क्योंटरा से भदौरा जाने वाली मोड से 400 मी0 दूरी पर थाना कोतवाली से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। तीसरे मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त नरेन्द्र निषाद पुत्र रामनारायण निवासी मढापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष को मय एक अदद सफेद रंग की प्लास्टिक की  की बोरी में कुल 21 अदद क्वाटर देशी शराब के साथ ग्रा0 भगौतीपुर से क्योटरा जाने वाले रोड पर पण्डपुरा तिराहे पर पेड के नीचे थाना कोतवाली जिला औरया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *