खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम द्वारा  मिलावटी मिठाइयों को कराया गया नष्ट

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने के क्रम में उपजिलाधिकारी, तुलसीपुर के निर्देशन में एवं नायब तहसीलदार, तुलसीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम द्वारा दिनांक 17.10.2025 को पचपेडवा पुरानी बाजार स्थित मेसर्स दीपक स्वीट्स से खोया एवं छेना रसगुल्ला का 01-01 नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है तथा 20 कि०ग्रा० दूषित छेना रसगुल्ला को मौके पर नष्ट कराया गया। बहादुरपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन से बत्तीसा का 01 नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) – II गिरिजेश कुमार दूबे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु, राम मौर्या एवं  शंकर दयाल तिवारी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *