मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का जनपद के विभिन्न विद्यालयों में हुआ सजीव प्रसारण

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में लोकभवन सभागार में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में विभिन्न जिलों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। एमडीके इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी द्वारा छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में बलरामपुर जिले के सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 5721 छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि सीधे उनके आधार आधारित बैंक खातों में अंतरित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *