Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भारतेंदु कल्चरल क्लब के तत्वावधान में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें 8 समूहों में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने ‘साफ-सफाई एवं सुंदरता’ विषय पर अपनी सृजनात्मकता, रंग संयोजन एवं कलात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीर चौरा, वाराणसी से पधारे प्रतिष्ठित चिकित्सक—डॉ. इरा त्रिपाठी, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आनंद देब पाठक, डॉ. ए. पी. यादव, साथ ही महाविद्यालय की प्रो.. वंदना पांडे (एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) एवं डॉ. सोनम सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन स्वच्छता, थीम और प्रस्तुति के आधार पर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा शुभकामनाएँ एवं प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन कल्चरल क्लब की सचिव गरिमा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य प्रोफेसर विश्वनाथ वर्मा, कल्चरल क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर ऋचा सिंह, डॉ. शिवानंद यादव, डॉ. सोनल सिंह, निधि, देवयानी बरनवाल, डॉ. पूर्णिमा पाल एवं डॉ. पूजा वर्मा सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और दीयों की उज्ज्वल रौशनी के बीच आनंदमय वातावरण में हुआ, जिसने पूरे परिसर को दीपावली की आलोकमय भावना से भर दिया।