बूढ़े बाबा धाम गरथोलिया में धूमधाम से मनाया गया

AMETHI NEWS: क्षेत्र के गरथोलिया,बूढ़े बाबा धाम गरथोलिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर को धूमधाम से वार्षिक मेला का आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस मेले में भाग लेकर बूढ़े बाबा के दर्शन कि किया करते हैं. इस वर्ष के मेले में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार के खान-पान के दुकानदारों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। मेले में स्थानीय दुकानदारों ने भी अपने उत्पादों के दुकान लगाए। हर बृहस्पतिवार को लगने वाले बाजार ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। बूढ़े बाबा धाम, क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां आने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेले के आयोजन में सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में समरजीत मौर्य मिष्ठान भंडार का विशेष योगदान रहा है। समरजीत मौर्य ने कहा, “मुझे इस आयोजन से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। मैं आशा करता हूं कि अगले वर्ष भी हम इस मेले को और अधिक धूमधाम से मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *