दूसरों की जिंदगी रोशन करने का भी त्योहार है दीपावली: महानगर अध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: दीपों व रोशनी के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि दीपावली दूसरों की जिंदगी रोशन करने का भी त्यौहार है। स्वदेशी को बढ़ावा देकर हम उन कामगार परिवारों की जिंदगी में खुशियों व आर्थिक समृद्धि की रोशनी ला सकते हैं जो दीपावली में इस उम्मीद से बैठे रहते हैं कि उनके बनाए उत्पादों को लोग खरीदेंगे। त्यौहार समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है और सभी की जरूरतें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर स्वदेशी की खरीदारी की अपील की है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों को पांच दिवसीय दीप पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजेश गोंड, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, विजय पटेल आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *