Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-सर सैयद अहमद खान स्मृति हॉकी प्रतियोगिता की विजेता एनसीआर की टीम
एनसीआर ने पीआरसी को टाईब्रेकर में 6-5 से हराकर तीसरी सर सैयद अहमद खान स्मृति 5-ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता जीत ली
PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद हॉकी के तत्वावधान में करेली स्थित मुस्तफा गार्डन के पीछे मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार रात खेले गये खिताबी मुकाबले में एनसीआर रेलवे एवं पीआरसी के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। एनसीआर की तरफ से अभय ने दो तथा शरद एवं संदीप ने एक-एक गोल किया। पीआरसी के लिए जैद ने दो गोल और शारिक व इमरान ने एक-एक गोल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 4-4 से बराबर रहने पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें एनसीआर ने विजय प्राप्त की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हॉकी की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने दोनों टीमों को पुरस्कार वितरित किये। एएमयू ओल्ड ब्वॉयज के अध्यक्ष सुहेल अहमद व इलाहाबाद हॉकी उप सचिव शाहिद कमाल खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर इलाहाबाद हॉकी के सीनियर व एएमयू ओल्ड ब्वॉयज वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अबरार अहमद, डॉ. इंतखाब आलम डॉ. मोहम्मद अहमद हाशमी, डॉ. बिलाल, शाह साउद अहमद, सोहेल अहमद, नदीम, डॉ. जिया उल हक, मोहम्मद इमरान, अफरोज आलम, हफीजुल्लाह खान, रियाज, अकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, दिलनवाज अहमद, अरशद अल्वी सहित इलाहाबाद हॉकी के सीनियर व एएमयू ओल्ड ब्वॉयज वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।