Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पत्रकार समाज को दिशा देता है: डाॅ सुशील कुमार सिन्हा
पत्रकार राष्टहित को सोचता है:पवन दिवेदी
हर सदस्य के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा रहा: कुन्दन श्रीवास्तव
PRAYAGRAJ NEWS: नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रयागराज जिला इकाई ने शुक्रवार को अमर नाथ इंटर कालेज राजरूपपुर मे दीपावली महोत्सव आयोजन किया । कायॅक्रम मे मुख्य अतिथी प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी तथा दूारिका अस्पताल के निदेशक डाँ सुशील कुमार सिन्हा थे। विशिष्ट अतिथी संगठन के वरिष्ठ संरक्षक पवन दिवेदी विशिष्ट अतिथी विधायक प्रतिनिधी अखिलेश श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी डाॅ सुशील कुमार सिन्हा ने अपनो हाथो से संगठन के सभी पदाधिकारियो तथा सदस्यो (पत्रकारो) को दिपावली उपहार दिया साथ ही दीपावली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि पत्रकार अपने खबरो के माध्यम से समाज को दिशा देने का काम करता है । सिन्हा ने दीपावली पर सावधानी पूर्वक पटाखे जलाने की अपील की साथ मुख्य अतिथी सिन्हा कहाँ एनयूजे के सदस्यो के बीच आने पर अपनापन का एहसास होता है मै लगातार एनयूजे के बीच आया हूँ और आता रहूँगा तथा एनयूजे को हमारा हर समय पूरा सहयोग है और रहेगा। मुख्य अतिथी डाॅ सुशील कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारी तथा सदस्यो को दिपावली की पवॅ पर सभी को बधाई तथा शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथी संगठन के वरिष्ठ संरक्षक पवन दिवेदी ने दीपावली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि एनयूजे राष्ट्रव्यापी संगठन है हम सब खबरो को राष्टीय हित को ध्यान मे रख कर खबरो को लिखते है देशहित ही सर्वोपरि है। द्विवेदी ने एनयूजे के सभी पदाधिकारीयो तथा सदस्यो को दीपावली की बधाई तथा शुभकामना दी। दीपावली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी पत्रकारो को कायॅ करने की कोई समयबद नही होता है हम सब 24 घंटे कायॅ करते है इसी को ध्यान मे रखते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है ताकि हम सब पत्रकार साथी एकसाथ कुछ पल आपस मे बिता सके । संगठन सभी पदाधिकारियो सदस्यो के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अखिलेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम सम्बोधित करने वालो मे उमेश श्रीवास्तव मनीष दिवेदी, मोहम्मद नसीम खान देवाशीष श्रीवास्तव आनन्द श्रीवास्तव ने किया। दीपावली महोत्सव मे पवन दिवेदी, कुंदन श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, चित्रांशी यादव, मोहम्मद नसीम, देवाशीष श्रीवास्तव, गिरीश पान्डेय, वी के यादव, मनोज कुमार, धमेॅद कुमार श्रीवास्तव, राम बाबू, डाॅ सुधाकर पाण्डेय, मधुर दरबारी, शनी केसरी, असद कुरैशी, शिव पान्डेय, रंजीत निषाद, अशरफ अली, नफीस अहमद, गौरव त्रिपाठी, इरफान खान, अमित श्रीवास्तव, मूलचद्रं भारती, अनूप रावत, भाल चद्रं पान्डेय, राकेश कुमार पाल, राम कैलाश कन्नौजिया, जितेद्रं कुमार सिंह, शिव जी मालवीय, शीतला प्रसाद तिवारी, पवन देव, अनिरूद त्रिपाठी, सरिता देवी आदि उपस्थित रहे।