Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

समाज की नींव हैं सफाई कर्मचारी, शहर को स्वच्छ बनाने में निभा रहे अहम भूमिका:जगदम्बिका पाल
SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी एवं शोहरतगढ़ के सफाई कर्मचारियों के सम्मान में दीपावली के अवसर पर शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल रहे। बढ़नी में कार्यक्रम की अध्यक्षा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं शोहरतगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने की, जबकि संचालन भाजपा युवा नेता अनिल अग्रहरि ने किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली उपहार भेंट किए और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा, दीपावली खुशियों का त्योहार है, और हमारी खुशी तभी पूरी होती है जब हम समाज की नींव यानी सफाई कर्मचारियों के साथ अपनी खुशियां साझा करें। यह उपहार उनकी मेहनत और लगन के प्रति सम्मान का एक छोटा प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। हाल में रोजमर्रा के सामान पर जीएसटी में राहत देकर सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी है। नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। दीपावली की खुशियां इन्हीं के साथ बांटकर त्योहार का असली अर्थ पूरा होता है। वहीं, नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे नायक हैं, जो शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने में दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को प्रणाम कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, चेयरमैन सुनील अग्रहरि व चेयरमैन उमा अग्रवाल द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया तथा दीपावली उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी बढ़नी अजय कुमार एवं शोहरतगढ़ सचिन कुमार, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रहरि, राजकुमार उर्फ राजू शाही, सिद्धार्थशंकर पाठक, रामराज, ऋषभ मोदनवाल,ध्रुव चतुर्वेदी, मनोज गोयल, अभिषेक चौधरी, दिनेश प्रजापति, मनोज कुमार, वकील खान, शिवप्रकाश, अशरफ अंसारी, कमलेश गुप्ता, सूरज जायसवाल, रिषभ मोदनवाल, बृजेश अग्रहरि, राजेश त्रिपाठी, ब्रह्मदेव कसौधन, पिन्टू मौर्या, गौरव शर्मा, अंकित गुप्ता, शनि कुमार समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।