पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने खुले नाले से खतरा, पक्के नाले की मांग तेज

JAUNPUR NEWS: पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के मुख्य द्वार के सामने स्थित खुले कच्चे नाले को लेकर स्थानीय नागरिकों व छात्रों में रोष है। लगभग 200 मीटर लंबे और डेढ़ मीटर गहरे इस नाले से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नाले को या तो पक्का सीमेंटेड बनाया जाए या फिर सीमेंट पाइपों (RCC पाइप्स) के माध्यम से उसे भूमिगत कर सुरक्षित किया जाए। उनका कहना है कि खुले नाले के कारण मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह नाला विश्वविद्यालय की दीवार से सटा हुआ है, जिससे न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि मानसून में जलभराव और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि हजारों नागरिकों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *