मिशन शक्ति 5.0 के तहत 11वीं की छात्रा सृष्टि राय बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

JAUNPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद जौनपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लखनपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि राय को एक दिन के लिए थाना लाइनबाजार का थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में इस आयोजन के तहत सृष्टि राय ने न केवल थाना प्रभारी की भूमिका निभाई, बल्कि थाने पहुंचकर आम जन की जनसुनवाई भी की और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।bइस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह द्वारा छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण प्रक्रिया, महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 (वुमेन पावर लाइन),
112 (आपातकालीन सेवा),
1098 (बाल सहायता सेवा),
108 (चाइल्ड लाइन सेवा),
181 (महिला हेल्पलाइन),
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्राओं को “गुड टच और बैड टच”, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं के अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी आश्वस्त किया कि महिलाएं एवं बालिकाएं निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य है छात्राओं में सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता का विकास करना, जिससे वे भविष्य में सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *