मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा-सशक्तिकरण पर किया गया जागरूक

खीरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खपटिया के डिहार गांव में एंटी रोमियो टीम ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: यमुनानगर अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खपटिया के डिहार गांव स्थित पं. परमानंद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में हाल ही में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और एंटी-रोमियो टीम द्वारा आयोजित किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलंबन पर जोर देना था। टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को इन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और आयुष्मान योजना प्रमुख थीं।इसके अतिरिक्त, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 और फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसी क्रम में, थाना खीरी अंतर्गत कई अन्य गांवों में भी एंटी-रोमियो टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को अभियान और योजनाओं के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र यादव, महिला उपनिरीक्षक निकिता वर्मा, महिला कांस्टेबल रोशनी मिश्रा और प्रियंका शर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य, इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रभा त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडे, मनोज कुमार पांडे, राकेश कुमार पांडे, कपिलमुनि शुक्ला, अनिल चतुर्वेदी, योगेंद्र पांडे, कुमारी संध्या, कुमारी रिशु, पूनम शर्मा व अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं, ग्राम के संभ्रांत जन और क्षेत्रीय महिलाएं-बालिकाएं तथा विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *