Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: दिवाली से पूर्व ट्रेन ट्रस्ट (ज्त्त्।प्छ ज्त्न्ैज्) द्वारा प्रयागराज स्थित ट्रेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक विशेष दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “पंख प्रोजेक्ट” के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षकों और टीम सदस्यों के साथ दीपोत्सव की खुशियाँ उत्साहपूर्वक मनाईं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने दीप जलाए, रंगोली बनाई, हैण्डमेड झालर और तिरंगे की थीम पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। माहौल उल्लास और उमंग से भर गया। सभी ने मिलकर मिठाइयाँ बाँटीं, चूरचूरिया और फुलझड़ी छोड़कर दीपावली का आनंद लिया। विपिन ने बताया कि पंख प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा में सशक्त भूमिका निभा सकें। जो दिव्यांग युवा न्यूनतम 10 वीं पास होते हैं और जो आपकी तलाश में रहते हैं उनके लिए प्रशिक्षण कारगर साबित होता है, इसके लिए ट्रेन सेंटर आफ एक्सीलेंस से संपर्क भी कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित टीम ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल दिव्यांग युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उनके जीवन में नई रोशनी और उम्मीद भी जगाते हैं। ट्रेन ट्रस्ट प्रयागराज सेंटर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांग प्रशिक्षुओं के चेहरे पर मुस्कान और समाज में समावेश का सुंदर संदेश लेकर आया। इस दौरान पंख प्रोजेक्ट के प्रशिक्षुओ सहित ट्रेन ट्रस्ट के स्टाफ रूमाना परवीन मोहम्मद फुरकान एवं विपिन कुशवाहा मौजूद रहे।