Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उ0प्र0 के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना जीआरपी द्वारा अभियुक्त ध्रुव दिवाकर गांव बतरा थाना नारकी जनपद फिरोजाबाद को जीआरपी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 5 मोबाइल ट्रेन स्टेशनों से चोरी किये हुये बरामद हुये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रु है। गिरफ्तार करने वाले प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा उपनिरीक्षक राहुल कुमार हेंडकांस्टेबल आलोक कुमार कांस्टेबल अरूण कुमार कांस्टेबल अनुज कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई।