राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़  ओमकार राणा की अध्यक्षता में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई. जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि सभी प्रधानाचार्य शैक्षिक पंचांग के अनुसार विद्यालय में पठन पाठन की गतिविधियां सुनिश्चित करें तथा शासन  विभाग के आदेशों/निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करें.रमसा से प्राप्त धनराशि का उपभोग जिस मद में आबंटित है उसी मद में माह नवंबर तक नियमानुसार और समय से करें तथा इसका डॉक्यूमेंटेशन भी नियमानुसार सुनिश्चित करें. पीएम श्री विद्यालयों में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति को ठीक करने की आवश्यकता है.क्रय किए जानेवाले सभी समानों को जेम पोर्टल से करें तथा भुगतान की धनराशि की जीएसटी बिल रखें.किसी भी समय व्यय की गई धनराशि की वित्तीय और भौतिक निरीक्षण किया जा सकता है.विकसित भारत पोर्टल पर पंजीकरण और सुझाव में शिक्षकों द्वारा किए गए पंजीकरण और सुझाव की स्थिति ठीक है.विद्यार्थियों का पंजीकरण न्यून है,उसे शीघ्र अधिक से अधिक संख्या में पूर्ण कराएं.मीटिंग को एडीआईओएस प्रतापगढ़ आर पी सरोज और डीसी रमसा रंजन प्रताप द्वारा भी संबोधित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह,गीता यादव,पूनम श्रीवास्तव,जंग बहादुर सहित राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया.गूगल मीट का संयोजन संजय मौर्य और मोहित सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *