सभासद गीता देवी ने दीपावली पर्व पर विद्यालय को किया भेंट

PRATAPGARH NEWS: मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार को सभी रसोईयों का सम्मान किया गया सम्मान के रूप में सभी को परिधान,मिठाइयां धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।  कटरा गुलाब सिंह बाजार के सभासद श्रीमती गीता देवी तथा सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल वार्ड नंबर 3 के सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश प्रताप सिंह ने इस सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया और सभी रसोइयों को उपहार भेंट करके सम्मानित किया ।इंद्रेश प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी बच्चे ज्ञान रूपी दीपक जलाएंगे। दीपक जायसवाल ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि मैं भी इस विद्यालय का पूर्व छात्र रहा हूं आज जो व्यवस्थाएं देखने को मिली हैं यह पहले नहीं थी सभी बच्चे स्वदेशी दीपक जलाएंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे विस्फोटक पदार्थ से दूरी बनाएं रखेंगे और स्वदेशी उत्पाद को अपनाते हुए दीपक जलाएंगे। साथ ही सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक फरहीम  के द्वारा अपने शिक्षक साथी पितामह यादव श्रीमती शिखा श्रीवास्तव कौशल प्रताप सिंह अखिलेश प्रताप सिंह नीतू वर्मा रोशन तथा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सराय भूपत के शिक्षक मोहम्मद नसीम का सम्मान करते हुए उपहार स्वरूप मिष्ठान प्रधान किया गया। सभासद श्रीमती गीता देवी ने विद्यालय मे साज सज्जा हेतु सभी कक्षा कक्ष में पर्दा भेंट करते हुए कहा कि मेरे बच्चे इसी विद्यालय में पढ़े लिखे हैं विद्यालय विकास के लिए मैं पूरा सहयोग करूंगी। अंत मेंप्रधानाध्यापक फहीम ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *