Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: आरोग्य भारती फ़तेहपुर के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि जी की जयंती उमरगहना ग्राम के पंचायत भवन में आरोग्य भारती के जिला सचिव व पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर आरोग्य भारती के संरक्षक डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी व अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। ततपश्चात पंचायत भवन में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने धन्वंतरि स्तवन किया। ततपश्चात डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जलसंरक्षण, रक्तदान जागरूकता व डेंगू बचाव महाभियान चलाया गया। डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय उमरगहना के 180 बच्चों व 130 परिवारों के 910 लोगों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों व ग्रामीणों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का जन्म होता है। साथ ही जलसंरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी वितरित किया तथा रक्तदान हेतु भी प्रेरित किया। ग्राम प्रधानपति उमरगहना बाबू सिंह यादव द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर रामदरबार की प्रतिमा भेंट की गई। आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषांगिक संगठन है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोगों से बचाव हेतु विशेष कार्य कर रहा है। संरक्षक डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है और एक रक्तदान से 4 जिंदगी बचाई जाती हैं। अंत में शांतिमंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर उमरगहना प्रधान आरती देवी, सचिव रश्मि मिश्रा, पंचायत मित्र शिवभजन, पंचायत सहायक भूपेंद्र, प्रमुख सहयोगी हिमांशु श्रीवास्तव, सर्वेश पटेल, नकुल आदि लोग उपस्थित रहे।