Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद में नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह के तहत शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। फतेहपुर पुलिस के साइबर थाना द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अपराध बृज मोहन राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यशाला में उपनिरीक्षक रणधीर, हेड कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय, कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल शुभेंदु ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के उपयोग की भी जानकारी दी। छात्रों को बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैनिंग, व्हाट्सएप हैकिंग, ऑनलाइन लोन स्कैम, फर्जी ऐप्स और सेक्सटॉर्शन जैसी घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई। उन्हें किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल का जवाब न देने और ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज यादव, विभागाध्यक्ष विमल कुमार (मैकेनिकल), शाकिब अली (इलेक्ट्रॉनिक्स) सहित अभिषेक, विजय, नेहा वर्मा, प्रीति वर्मा और अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया। साइबर थाना द्वारा जिलेभर में आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए ऐसे ही जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।