Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील मंझनपुर में दिव्यांग राजकली निवासी बलीपुर को ट्राई साइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में दिव्यांग राजकली निवासी बलीपुर ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बताते हुए ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग की थी। उन्होंने दिव्यांग की समस्या को गम्भीरता से सुनकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं परियोजना निदेशक को निर्देशित किया था कि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर दिव्यांग को लाभान्वित किया जाय। दिव्यांग को प्रधानमंत्री आवास/शौचालय के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करा दिया गया है। शीघ्र ही आवास एवं शौचायल की सुविधा से लाभान्वित कर दिया जाएगा।