रंगोली में राधा व पोस्टर प्रतियोगिता में सुषमा अव्वल

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज देवखरपुर में शनिवार को छात्रों ने दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कालेज के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के बीच रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद बच्चों ने दीप प्रज्जवलित कर दीपावली पर्व की खुशियां एक दूसरे से मिलकर बांटी। पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में राधा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और नीलम तृतीय स्थान व पोस्टर प्रतियोगिता में सुषमा कैथवास प्रथम, खुशी द्वितीय और सरला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों की प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *