बहुउद्देशीय पंचायत भवन की रखी गई आधारशिला

गांव का बिकास मेरे प्राथमिकता में :रूद्र प्रकाश सिंह

KUSHINAGAR NEWS: विकासखंड कप्तानगंज के शेखपुरवा ग्राम सभा में नए बहुउद्देशीय पंचायत भवन की आधारशिला पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश मिश्र व वर्तमान ग्राम प्रधान शिवांगी सिंह के पति व ग्राम सभा प्रतिनिधि रूद्रप्रकाश सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे ग्राम सभा के साथ भूमि पूजन करके नींव रखी गई।
शनिवार को धनतेरस के पावन अवसर पर ग्राम सभा शेखपुरवा की जनता के साथ मिलकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह ने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का नींव रख कर शिलान्यास किया. शेखपुरवा गांव में पूर्व निर्मित पंचायत भवन जर्जर हो गया था. वहां ग्राम सभा से संबंधित कोई काम नहीं हो पाता था. गांव की जनता तथा गांव में नियुक्त कर्मचारियों को सचिवालय के अभाव में काफी दिक्कतें आ रही थी जिससे गांव के विकास की गति थम सी गई थी. बहुउद्देशीय ग्राम सचिवालय को लेकर गांव वालों में उत्साह है । प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बहुउद्देशीय पंचायत भवन में सात कमरे, एक बडा हाल, किचेन, शौचालय तथा पैसेज में उपर जाने के लिए सीढियों का जीना भी होगा. सभी सहूलियतें अब एक ही छत के नीचे सुलभ होगी.जिससे गांव वालों को अब कोई असुविधा नहीं होगी. इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी किशन राय, एस आर चिल्ड्रेन के प्रवन्धक राजकुमार पांडेय, वृंदावन पांडेय, रामदवन प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, मुकेश पांडेय, सोमनाथ बाबा, राघव पांडेय, नीबूलाल, सचिन, शत्रुघ्न सिंह, रेखा सिंह, सुशील पांडेय, अश्वनी मिश्र, सुभाष साहनी, जयगोविन्द सिंह मुन्नी लाल, रामाज्ञा, राधेश्याम मिश्र सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *