Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

चिकित्सक एवं कर्मचारियों के सहयोग से 10 क्षयरोगियो में वितरित हुआ प्रोटीनयुक्त आहार
KUSHINAGAR NEWS: सीएमओ डॉ चन्दप्रकाश एवं डीटीओ डॉ एस.एन.त्रिपाठी के निर्देश पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सीएचसी पर क्षयरोग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी ने कहा कि क्षय रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये हमारे टीबी में कार्यरत कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को निःशुल्क क्षयरोगियो को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही निक्षय मित्रों के सहयोग से क्षयरोगियो को प्रोटीनयुक्त पोषण आहार जैसे-गुड़,भुना चना, सत्तू, गजक, मूंगफली का दाना, हार्लिक्स या बोर्नविटा उपलब्ध कराया जा रहा जिसे मरीज दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के लिये मैं विशेष रूप से निक्षय मित्र नोडल आशुतोष मिश्र को साधुवाद देता हूँ कि उनके प्रयास से धनतेरस के पावन अवसर पर क्षयरोगियो को पोषण पोटली के रूप सौगात दी गयी। धनतेरस के त्यौहार पर प्रोटीनयुक्त पोषण आहार पाने वाले क्षयरोगियो के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष मिश्र ने किया तो आभार ज्ञापन एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ नेहा पाठक,डॉ गौतम जी गौरव, डॉ जलज गुप्ता, डॉ शौनक श्रीवास्तव, ट्रीटमेंट सपोर्टर अशोक गुप्ता, सैम्पल ट्रांसपोर्टर धनश्याम प्रसाद, नगीना यादव आदि उपस्थित रहे।