आभा सिंह की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल किया गया वितरण

MIRZAPUR NEWS: आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रामकृष्ण सेवा सदन अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दीपावली के एक दिन पूर्व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर अपने परिजनों से दूर रहकर उपचार कराने आए मरीजों के लिए था। आभा फाउंडेशन के प्रबंधक/सचिव अमित श्रीनेत ने कहा कि आभा सिंह मानवीय मूल्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पित दृष्टिकोण वाली महिला थीं। उनकी प्रेरणा से ही आभा फाउंडेशन की नींव रखी गई और स्थापना के बाद से ही फाउंडेशन लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। इस अवसर पर सैकड़ों मरीजों के बीच फल और बिस्कुट का वितरण किया गया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील सिंह, पंकज केशरी, राम सिंह, अतुल श्रीनेत, आश्वी श्रीनेत, आर्ना श्रीनेत, आयुष गहरवार, और राम कृष्ण सेवा सदन के ट्रस्टीगण शमित जैन, अविनाश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। आभा फाउंडेशन मूल रूप से कैंसर रोगियों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और सहायता शिविरों का आयोजन करने वाला जनपद का अग्रणी समाज सेवी संगठन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *