Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: 16 जुलाई 2025 को आवेदक अभिषेक यादव ने शथाना कोतवाली कटरा के एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा गया कि उनके खाते से फोनपे के माध्यम से तीन बार में कुल ₹1,05,000 की निकासी की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने उपरोक्त जाँच के दौरान ₹1,05,000/- को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में सम्पूर्ण धनराशी ₹1,05,000/- वापस कराई। इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर आवेदक ने थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों और साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। साइबर सेल टीम थाना कोतवाली कटरा में उ०नि० बैद्यनाथ सिंह (थानाध्यक्ष), उ०नि० कृष्णकांत त्रिपाठी (प्रभारी साइबर सेल), और आरक्षी इरफान अंसारी (थाना कोतवाली कटरा) शामिल रहे।