Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजगढ़ पुलिस टीम ने जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों गिरफ्तार किया। रविवार को थाना राजगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम लूसा में खेत में बने कमरे में दबिश देकर 13 जुआरी श्याम सिंह, राम प्रसाद सिंह, रामबली, मनोज, विकास सिंह, बच्चालाल, सूर्यप्रकाश, आनंद, राहुल, रविशंकर सिंह, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र और गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹52,500/- की नकदी मालफड़ से और ₹11,450/-जामा तलाशी से बरामद किए गए, जिससे कुल ₹63,950/- हुए। इसके अलावा, ताश के 52 पत्ते, 8 मोटरसाइकिलें और 1 बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-181/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।