भावी पीढ़ी से संवाद का मकसद नई दिशा दिखाना: डॉक्टर रागिनी सोनकर

JAUNPUR NEWS: विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर के श्री गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज भन्नौर और तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज निगोह में पहुंच कर निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। देश की इस भावी पीढ़ी से संवाद बेहद शानदार और ऊर्जा से भर देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों से संवाद का मतलब उन्हें देश और भविष्य के लिए तैयार करना साथ ही उन्हें नई दिशा दिखाना कि वह आगे चलकर शिक्षा के क्षेत्र में कैसे अपने मनपसंद विषय का चयन करें। विधायक मछली शहर डॉक्टर रागिनी सोनकर इन दिनों लगातार मछलीशहर के प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज में जा रही है। वहां की व्यवस्था देखने के साथ-साथ जो कमियां है उसके लिए शासन को पत्र भी लिख रही है उनका मानना है कि यही बच्चे देश के भविष्य हैं प्रदेश के विकास का रास्ता गांव से ही निकलता है इसलिए गांव के बच्चों को इसलिए गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर रही हूं कि वह मन लगाकर ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करें और देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सेवा भाव के लिए आई हूं जब तक राजनीति में रहूंगी तब तक जनता से जुड़कर उनके विकास के बारे में चिंता करूंगी। इसी मकसद से अपने आवास पर शनिवार और रविवार को जन संवाद कर पीड़ित लोगों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से बात करके समाधान कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *