Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शी कार्यवाही के साथ त्योहारों पर साफ सफाई, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवायें दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश
JALAUN NEWS: तहसील माधौगढ़ में आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है कि आमजन को एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में त्वरित न्याय और समाधान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को साफ सफाई, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को प्राथमिकता से सुना जाए और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी कम्बुज सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।