अभिजीत और प्रिंस ने किशोरी लाल क्लब को जिताया

फोटो अभिजीत मिश्र को मैन ऑफ द मैच देते एनआईएस कोच परवेज आलम।

PRAYAGRAJ NEWS: अभिजीत मिश्र के शतक (100 रन, 97 गेंद, 11 चौके, तीन छक्के) और प्रिंस पाल की शानदार बल्लेबाजी (96 रन, 65 गेंद, सात चौके, पांच छक्के) की बदौलत किशोरी लाल क्लब ने तेजस क्लब को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की अंडर-16 क्रिकेट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। नैनी स्थित किशोरी लाल पीजी कालेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई सीरीज के पहले मैच में तेजस क्लब ने 36.1 ओवर में 252 रन (सुधांशु सिंह 55, साहिल तिवारी 33, शिवराज 29, सर्वेश सोनकर व शुभ केसरी 24-24, आयुष पांडेय 3/09, यूसुफ खान 2/44, राज सोनकर 2/19, सृजन पटेल 1/26, रुद्र राज सिंह 1/31) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 33.3 ओवर में चार विकेट पर 258 रन (अभिजीत मिश्र 100 नाबाद, प्रिंस पाल 96, सर्वेश सोनकर 2/55, विशु यादव 1/28, साहिल तिवारी 1/52) बना लिये। अभिजीत मिश्र को एनआईएस क्रिकेट कोच परवेज आलम ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। किशोरी लाल क्लब के कोच विवेक गुप्ता ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *