अनाम स्नेह परिवार ने दिव्यांगों के साथ दीपदान कर मनाया दीपोत्सव

PRAYAGRAJ NEWS: अनाम स्नेह परिवार के बैनर तले रविवार दिव्यांगजनों के साथ मिलकर दीपदान कर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन विशेष साथियों के जीवन में प्रकाश और खुशियाँ भरना था जो हमारे प्रेरणास्रोत हैं। अनाम स्नेह परिवार के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव ने इस अवसर पर कहा कि “ प्रकाश का यह पर्व दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में एक अहम कड़ी साबित होगा।” उन्होंने आगे कहा कि अनाम स्नेह परिवार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सहयोग और सम्मान की भावना से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवीका मधू यादव, अनुराधा, अधिवक्ता कुशल नाथ, तरुण, सीमा, निशा गुप्ता एवं पदमा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *