गोपाल विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष ने कोरांव पुलिस की कार्य प्रणाली पर जताया रोष

विद्यालय के छात्र संस्कार शुक्ला का जाना कुशलक्षेम, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

PRAYAGRAJ NEWS: 13 अक्टूबर सोमवार को विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र संस्कार शुक्ला जिस पर विद्यालय से घर जाते समय सेमरी मोड़ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। छात्र तथा परिजनों से गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज कोरांव प्रयागराज प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने उनके घर जाकर छात्र का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से मुलाकात कर उनको ढाढ़स बंधाया। ज्ञात हो कि उपरोक्त मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा न तो मामले का खुलासा किया जा सका है और न ही अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। अभी तक पुलिस अंधेरे में ही हाथ पैर चला रही है। घायल छात्र के दादा सूर्य नारायण शुक्ल ने बताया कि पूर्व में ही उनके परिवार को धमकी मिल चुकी है, जिसकी लिखित सूचना उनके द्वारा दी गई थी, किन्तु इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। घटना के बाद भी लिखित तहरीर दिए जाने बाद पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी।जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली संदेह के दायरे में है। विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण वाजपेई ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने छात्रों को परीक्षा के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान किया, जो कि निन्दनीय था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यालय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया जो कि घोर निन्दनीय है। साथ ही इस सम्पूर्ण प्रकरण की जानकारी गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज कोरांव प्रयागराज के प्रबंधक राजा अजेय सिंह पुत्र स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार ) को  दी गई जिसपर उन्होंने घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पुलिस के द्वारा 7 दिन के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो छात्र को न्याय दिलाने के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश से बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *