एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं राशि मिश्रा  का शिक्षण व्यवस्था पर जोर

PRAYAGRAJ NEWS: जारी कस्बे के स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय  में  कक्षा आठ की छात्रा राशि मिश्रा पिता सुशील मिश्रा  निवासी जारी बाजार को नारी सशक्तीकरण अन्तर्गत एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस दौरान राशि ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई व शिक्षकों के समय पर विद्यालय आने पर विशेष जोर दिया। शासन की ओर से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर मिशन शक्ति-5 अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा राशि को एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों में सामंजस्य स्थापित करते हुए कक्षा शिक्षण एवं बच्चों की कई समस्यों का तत्काल प्रभाव से निराकरण किया। राशि मिश्रा ने बताया कि आज हमें गर्व है अपने माता-पिता पर जो आज प्रधानाध्यापिका  की कुर्सी हमें मिली है मेरा सौभाग्य है मैं इस कुर्सी पर बैठकर यह संदेश देना चाहती हूं कि सभी बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका फ्यूचर आगे बढ़ाएं जो अभिभावा  विद्यालय की डायरी में बिना पढ़े सिग्नेचर करते हैं उनको ऐसा नहीं करना चाहिए पहले डायरी में क्या दिया गया है विद्यालय की तरफ से उसको पढ़े फिर उसमें अपना सिग्नेचर करें। अभिभावक अपने बच्चों के प्रति लापरवाही ना बरते हैं। उनका ध्यान दें और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें मोबाइल का उपयोग ना कर सकें। और पढ़ाई पर जोर दें। ताकि बच्चे अपना फ्यूचर आगे बना सके। और कहां की टीचर का भी एक ड्रेस कोड होना चाहिए । और जो बच्चे विद्यालय प्रांगण में शर्ट की बाह मोड कर आते हैं और बटन खुला रहता है ऐसे बच्चों के अभिभावक से फाइन लिया जाए ऐसा करने पर बच्चों के अंदर एक डर बना रहेगा ।और वह विद्यालय प्रांगण में फुल ड्रेस पहनकर विद्यालय में अपनी शिक्षा पठन -पाठान की ओर ध्यान दें और एक बात और बताना चाहूंगी कि बालिकाओं के लिए विद्यालय प्रांगण में एक चेंज रूम बने जिससे बालिकाओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े। तो वही मिशन शक्ति के तहत छात्रों को दी गई जानकारी स्वामी विवेकानंद विद्यालय प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन स्लोगन, बैनर के माध्यम से जागरूक  किया गया। कौंधियारा थाना अध्यक्ष कार्यवाहक के रूप में ेप अमित तिवारी के नेतृत्व में  महिला पुलिस बल के साथ आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को श्मिशन शक्तिश् और श्एंटी रोमियो फेज-5श् अभियान के तहत आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ेप निधि सिंह , ेप प्रीति कुमारी ,कांस्टेबल राहुल कुमार ,सत्येंद्र पाल ,साजित सहित विद्यालय केप्रबंधक- प्रधानाचार्य अजय कुमार केसरवानी ,श्रीमती लक्ष्मी द्विवेदी ,राजू केसरवानी प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्रीमती ममता सिंह वरिष्ठ अध्यापिका, सत्य प्रकाश वरिष्ठ अध्यापक, आकांक्षा अग्रहरि, करन कुमार श्रीवास्तव, जागृति गुप्ता, खुशबू सोनी ,स्नेहा द्विवेदी आदि  शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *