Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की उत्पादकता तथा उत्पादन की आंकलन हेतु संपादित होने वाले क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा शनिवार को तहसील फूलपुर के अंतर्गत ब्लाक बहादुरपुर के ग्राम गोतावां में किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र रावत, अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रयागराज हिना एवं आलोक पंकज, रणविजय, मनीष पांडेय,चन्दन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ उपस्थित रहे। फसल धान पर संपादित इन प्रयोगों से ग्राम पंचायत गोतावां की उत्पादकता 47 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई जोकि औसत है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में क्राप कटिंग प्रयोगों के सम्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की गई।