Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दिवाली पर लोग घरों और दफ्तरों की सफाई करते हैं आम आदमी पार्टी शाहिद स्थल की सफाई की: सर्वेश यादव
PRAYAGRAJ NEWS: आम आदमी पार्टी के हंडिया विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन प्रभारी अंजनी मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर श्रमदान के क्रम में सैदाबाद स्थित शहीद स्थल की साफ सफाई कर एक दिया शहीदों के नाम कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव ने बताया हंडिया विधानसभा के अंतर्गत सैदाबाद बाजार में स्थित शहीद स्मारक की बदहाल स्थिति को देखते हुए बहुत दु:ख हुआ जिन लोगों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे अमर शाहिद सुबोध यादव जी, अमर शहीद स्वयंवर पटेल जी, अमर शहीद दयाल गौतम जी, अमर शहीद शुक्ला जी के स्मारक स्थल पर लोग शौच कर रहे हैं और शराब का अड्डा बना रखा है यह बहुत निंदनीय विषय है कि हमारे अमर शहीदों का यही स्थान है जहां पर शहीद स्मारकों का ना तो शासन ना प्रशासन उनके सुंदरीकरण पर ध्यान न देते हुए लापरवाही बरती है इसका जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराया जाए नहीं तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।कार्यक्रम में जिला सचिव अर्पित साहू, राजेश यादव, हिंद लाल यादव,कौशल कुशवाहा, सलमान अंसारी, नीरज यादव, मुकेश कुमार, अवनीश यादव, मोनू यादव, हिमांशु यादव, शेखर यादव, मंगला प्रसाद दुबे, सुनील कुमार, प्रियांशु यादव, आदि साथी मौजूद रहे।