डॉ० अनुराग श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को दिया उपहार

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर पर एक पहल की। रविवार को 11 ज़रूरतमंद दिव्यांगों, महिलाओं और वृद्धजनों को उपहार वितरित किए गए। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य और फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने दीपावली की खुशियाँ बाँटने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री जैसे लाई, गट्टा, पट्टी और मिठाई साथ ही मोमबत्तियाँ भी प्रदान कीं। वितरित सामग्री में डेंगू से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी शामिल थी। यह पहल विशेष रूप से नेत्रहीन दिव्यांगों पर केंद्रित थी। उपहार पाकर सभी ज़रूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। उन्होंने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को आशीर्वाद दिया। इस कार्य में सीताराम यादव, समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार और सुनील जोशी ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *