Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रशासन से चार लाख मुवावजे की की मांग
FATEHPUR NEWS: रविवार को फतेहपुर में पटाका मंडी में लगी आग और उससे पूरी तरह अपना माल गंवा चुके व्यापारियों के बीच पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने इस घटना के लिए पूरी तरह से लापरवाह फायरबिग्रेट को जिम्मे दार ठहराते हुए कहा कि अगर घटना स्थल पर दो बड़ी दमकल गाड़ियां होतीं तो निश्चित तौर पर लगी आग में काबू पाया जा सकता था जब की वहां केवल एक छोटी दमकल गाड़ी खड़ी थी और उसमें भी प्रेशर काम नहीं कर रहा था इसके अलावा वहां मौजूद व्यवस्थापकों द्वारा हवन वगैरह भी किया गया जो ऐसे संवेदन शील जगह में कतई नहीं किया जाना चाहिए था अतः उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाए।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने व्यापारियों से बात कर एवं उनके नुकसान का आंकलन कर जिला प्रशासन से हर व्यापारी को चार लाख रुपए मुवावजे की मांग की उन्होंने कहा कि कल ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस बाबत बात करेगा एवं मंडी व्यवस्थापकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग करेगा ताकि भविष्य में नियमों का पूर्ण पालन किया जाए।साथ रहे जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता इंजी देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत, नजमी कमर आदि सभी ने घटना में गहरा दुख व्यक्त किया।