कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रंगोली एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित

परिषदीय विद्यालयों में भी आयोजित हुए रंगोली के कार्यक्रम

FATEHPUR NEWS: धाता नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रोशन कारीकान कार्यक्रम के तहत वार्डन रत्न माला त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ एवं बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, श्रेष्ठ रंगोली पर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय में एक सैकड़ा बालिकाएं नामांकित हैं जिसमें लगभग सभी बालिकाएं उपस्थित रहीं। ग्रुप में विभाजित होकर छात्राओं ने दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में रंगोली सजाई। साथ ही दीप श्रंखला बनाकर दीपदान किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एवं विद्यालय की वार्डन रत्न माला त्रिपाठी, अंजलि, मोनिका देवी, रमन देवी, संध्या सिंह, नीलम देवी, शिक्षिका एवं स्टाफ के अनिल कुमार एवं सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, परिषदीय एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों में भी बालिकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *