Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दीपावली के पर्व को असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरणा पर्व कहा है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कहा है कि दीपावली के पर्व पर हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र एवं समाज की एकजुटता के संकल्प को मजबूती प्रदान करे। उन्होने कहा कि देश सामूहिक संकल्प शक्ति की ताकत पर वैश्विक पटल पर नेतृत्व के प्रकाश की चमक से सदैव आभामंडित होता रहेगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सामूहिक समरसता और सद्भावना के वातावरण को मजबूत बनाते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को सदैव प्रकाशवान बनाए रखना चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने जिले तथा प्रदेश व देश के लोगों के सुख समृद्धि एवं वैभव की समृद्धि की भी कामना की है। सांसद एवं विधायक का संयुक्त बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।