पौधरोपण करके उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना मानव का पुनीत कर्तव्य:ओम प्रकाश

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पंच प्रण के तहत किया गया पौध रोपित
विभाग प्रचारक ने देश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु किया पौधरोपित
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पंच प्रण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों को रोपित करके उसके सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काली चौदस,रूप चौदस,नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली,दीपावली के पावन अवसर पर यह पौधरोपण देश की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए रोपित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है, वृक्ष हमें व संपूर्ण प्राणियों को आक्सीजन प्रदान करके बड़ा ही उपकार करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का पुनीत कर्तव्य बनता है।इस मौके पर मौजूद अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रख्यात डॉक्टर जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमें जो भी प्रदान करते हैं वह सब अनमोल है। पौधों का रोपण करके  ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। पौधरोपण के दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला प्रमुख अजीत सिंह,भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ इकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल,विपिन सहित संस्थान के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *