Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी प्रतिमा देवी पत्नी संजय कुमार ग्राम कोहरगड्डी कोडर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दिनांक 02.10.2025 की शाम प्रतिमा विसर्जन मेला देखने ग्राम उपरोक्त में गयी थी कि भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंका जो पत्थर मेरी लड़की के सिर में लग गया। मैं अपनी लड़की की दवा उपचार पचपेड़वा विमला विक्रम अस्पताल में कराई परन्तु डाक्टर द्वारा गोण्डा रेफर कर दिया गया जहाँ पर दौराने उपचार मेरी लड़की की मृत्यु के सम्बंध में थाना पचपेड़वा बलरामपुर पर दिनांक 17.10.2025 को मु0अ0सं0-208/25 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक- 19.10.2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 –208/25 धारा 105 बीएनएस से संबन्धित वांछित अभियुक्त राम सुन्दर पुत्र वंशराज नि0 ग्राम कोहरगड्डी कोडर मठवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को पचपेड़वा ओवर ब्रिज के पश्चिमी किनारे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।