Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार दोपहर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ विधानसभा के पत्रकार बंधुओं को बढ़नी डॉक बंगले पर और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र एवं जिला मुख्यालय से आए पत्रकारों को शोहरतगढ़ के एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीपावली की रौनक के बीच मिठाई और उपहार वितरण कर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी गईं। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सशक्त कड़ी हैं। वे जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। समाज में पारदर्शिता और जनजागरूकता लाने में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं और अपेक्षाओं के समाधान के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान दीपावली के रंग, मिठाइयों की खुशबू और उपहारों की मिठास ने माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया। विधायक विनय वर्मा के सौम्य स्वभाव और पत्रकारों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा, तहसील क्षेत्र और जिला मुख्यालय के कई मीडिया कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को यादगार और आनंदमय बनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।